वाशिंगटन/दमिश्क , दिसंबर 20 -- अमेरिका ने शुक्रवार को सीरिया में इस्लामिक स्टेट(आईएस) से जुड़े कई ठिकानों पर हमले किए।
अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने एक पोस्ट में कहा, "आज सुबह, अमेरिकी सेना ने सीरिया में ऑपरेशन हॉकआई स्ट्राइक शुरू किया, जिसका उद्देश्य 13 दिसंबर को पल्मायरा, सीरिया में अमेरिकी सेना पर हुए हमले के सीधे जवाब में आईएसआईएस लड़ाकों, बुनियादी ढांचे और हथियार स्थलों को नष्ट करना था।"हेगसेथ ने कहा, "यह किसी युद्ध की शुरुआत नहीं है - यह प्रतिशोध की घोषणा है। आज हमने अपने दुश्मनों का पीछा किया और उनमें से कई को उन्हें मार गिराया। हम यह सिलसिला जारी रखेंगे।"सीएनएन की एक रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका और उसके सहयोगी बलों ने लगभग 10 अभियान चलाए, जिनमें लगभग 23 लोग मारे गए या हिरासत में लिए गए।
सरकारी अखबार अल-थवरा ने शनिवार को बताया कि अमेरिकी सेना ने दीर अल-ज़ौर के ग्रामीण इलाकों में स्थित अपने ठिकानों से पूर्वी और उत्तरी सीरिया के रेगिस्तानी इलाकों की ओर भारी मिसाइलें दागीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित