वाशिंगटन , फरवरी 22 -- अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका ग्रीनलैंड में 'हॉस्पिटल बोट' भेज रहे हैं।

श्री ट्रंप ने शनिवार को अपने सोशल मीडिया ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में कहा, "लुइज़ियाना के गवर्नर जेफ लैंड्री के साथ मिलकर हम ग्रीनलैंड में एक बड़ा हॉस्पिटल बोट भेजने जा रहे हैं, ताकि वहां के उन कई बीमार लोगों की देखभाल की जा सके जिनका इलाज नहीं हो पा रहा है। यह रवाना हो चुका है।"अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इस पोस्ट के साथ हॉस्पिटल बोट की प्रतीकात्मक तस्वीर साझा की है, जिस पर अमेरिकी झंडा लगा हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित