नयी दिल्ली , फरवरी 18 -- भारतीय चावल निर्यातक संघ (आईआरईएफ) ने गुरूवार को ऐलान करते हुए कहा कि उसकी एक सदस्य कंपनी ने अमेरिका को 5,000 टन प्रीमियम भारतीय बासमती चावल निर्यात करने का एक व्यावसायिक समझौता किया है । यह समझौता भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय कृषि व्यापार को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है ।

संघ ने यहां जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी देते हुए दावा किया कि यह निर्यात आदेश प्रामाणिक भारतीय बासमती चावल की बढ़ती वैश्विक मांग और भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों में नयी गति को दर्शाता है ।

आईआरईएफ के अनुसार, यह समझौता भारतीय बासमती चावल की गुणवत्ता, सुगंध और प्रामाणिकता को दर्शाता है और वैश्विक खरीदारों के भारतीय निर्यातकों पर निरंतर विश्वास को प्रकट करता है ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित