दुबई , जनवरी 29 -- अमेरिका के बल्लेबाज आरोन जोन्स को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के भ्रष्टाचार निवारण आचार संहिता के पांच उल्लंघन के आरोप में तुरंत प्रभाव से सभी तरह की क्रिकेट खेलने से निलंबित कर दिया गया है और उन्हें इन आरोपों का जवाब देने के लिए 14 दिन का समय दिया हैं।
31 साल के जोन्स टी-20 विश्वकप 2026 से पहले श्रीलंका में एक अभ्यास शिविर में अमेरिका के 18 खिलाड़ियों के ग्रुप का हिस्सा है। अमेरिका ने अभी तक टूर्नामेंट के लिए अपनी टीम की घोषणा नहीं की है, लेकिन उम्मीद है कि वे अभ्यास शिविर में मौजूद खिलाड़ियों में से 15 को चुनेंगे। जोन्स अब चयन के लिए योग्य नहीं हैं।
जोन्स पर बीम 10 में मैच फिक्स करने, किसी के संपर्क की जानकारी न देना, जांच में सहयोग से इंकार करना, भ्रष्ट आचरण में शामिल होने के लिए मिले किसी भी संपर्क या निमंत्रण की पूरी जानकारी न देना तथा भ्रष्ट आचरण की जांच में बाधा डालना, ऐसी जानकारी छिपाकर और/या उसमें छेड़छाड़ करना शामिल है।
आईसीसी ने कहा कि जोन्स के खिलाफ आरोप मुख्य रूप से बारबाडोस में 2023-24 बीम10 टूर्नामेंट में उनकी भागीदारी से संबंधित थे, जो क्रिकेट वेस्ट इंडीज (सीडब्ल्यूआई) के अधिकार क्षेत्र में आता है, लेकिन दो आरोप अंतरराष्ट्रीय मैचों से भी संबंधित है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित