वॉशिंगटन , मार्च 26 -- अमेरिका का अपने रणनीतिक भंडार से तेल का उपयोग करना इस जोखिम का संकेत हो सकता है कि ईरान के साथ संघर्ष लंबा खिंच सकता है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पहले अभियान के विदेश नीति सलाहकार जॉर्ज पापाडोपोलोस ने मीडिया को यह जानकारी दी है।
श्री पापाडोपोलोस ने एक साक्षात्कार में कहा, "इन भंडारों को केवल अत्यधिक संकट के दौरान उपयोग करने के लिए बनाया गया है, जैसे कि अमेरिका में या दुनिया भर में होने वाला लंबी अवधि का कोई भी संभावित युद्ध, ।" उन्होंने आगे कहा कि अमेरिका का वर्तमान भंडार केवल लगभग एक महीने या उससे भी कम समय तक चल सकता है।
अमेरिकी ऊर्जा मंत्री क्रिस राइट ने इससे पहले मार्च में कहा था कि वॉशिंगटन अपने रणनीतिक भंडार से 17.2 करोड़ बैरल तेल निकालेगा और 2027 में इसमें 20 करोड़ बैरल तेल फिर से भरेगा। इतनी बड़ी मात्रा में तेल जारी करने में लगभग 120 दिन लग सकते हैं।
.अमेरिका और इजरायल ने 28 फरवरी को तेहरान सहित ईरान के कई ठिकानों पर हमले किए थे, जिससे काफी नुकसान हुआ और हजारों नागरिक हताहत हुए हैं। ईरान ने इसके जवाब में इजरायली क्षेत्र और पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले किये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित