तेहरान , अप्रैल 01 -- ईरानी सशस्त्र बलों के चीफ ऑफ स्टाफ के सलाहकार मेजर जनरल जमशिद इशाकी अमेरिका-इज़रायल हमले में मारे गये है।

ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) के कमांडर अहमद वाहिदी ने मंगलवार को आईआरईबी ब्रॉडकास्टर द्वारा प्रकाशित एक बयान में कहा, "जमशेद इशाकी एक आपराधिक अमेरिकी-इज़रायली हमले के परिणामस्वरूप अपने परिवार के कई सदस्यों के साथ मारे गए।"गौरतलब है कि 28 फरवरी को अमेरिका-इजरायल ने तेहरान सहित ईरान के ठिकानों पर हमले किए थे, जिसके जवाब में ईरान ने इज़रायली क्षेत्र और पश्चिमी एशिया में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले शुरू किये थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित