अमेठी , अप्रैल 15 -- उत्तर प्रदेश के अमेठी में बुधवार को एक युवती का खून से लथपथ शव उसके घर से पच्चास मीटर दूर खेत में पड़ा मिला।
सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक सी ओ सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचे। साक्ष्य संकलन के लिए फील्ड यूनिट भी मौके पर पहुंच गई है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही में जुट गई है।
जिले के गौरीगंज थाना क्षेत्र के चतुरी पुर मऊ गांव में आज सुबह एक युवती का शव मिला। मृतक की पहचान अमिता द्विवेदी (23) के रूप में हुई। युवती के गले पर धारदार हथियार से चोट के निशान लगे हुए है।
घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया।
सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह क्षेत्राधिकारी अखिलेश वर्मा सहित कई थानों की पुलिस फोर्स और एस ओ जी टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित