अमृतसर , अप्रैल 14 -- पंजाब में अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने सीमा पार अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपी गिरफ्तार कर छह अत्याधुनिक पिस्तौल बरामद किए हैं।

पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने मंगलवार को बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से पाकिस्तान आधारित तस्करों के संपर्क में थे, जो अवैध हथियारों की तस्करी की सुविधा प्रदान करते थे और उन्हें आपराधिक तत्वों को सप्लाई करते थे। हथियारों की खेप (कंसाइनमेंट) प्राप्त करने के बाद उन्हें पूरे पंजाब में आपराधिक गिरोहों को आगे पहुँचाया जाता था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित