अमृतसर , अप्रैल 05 -- पंजाब में अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने सीमा पार नशीली दवाओं की तस्करी करने वाले मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए 4.13 किलोग्राम हेरोइन के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने रविवार को बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी यूरोप स्थित हैंडलर्स और जेल में बंद गुर्गों के सीधे संपर्क में थे। ये आरोपी सीमा पार से ड्रग्स की तस्करी की सुविधा प्रदान कर रहे थे और माझा व दोआबा क्षेत्रों में खेप की सप्लाई कर रहे थे। उन्होंने कहा कि दोनों आरोपियों का एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट के तहत पुराना आपराधिक इतिहास है।

श्री यादव ने कहा कि इस संबंध में थाना सुल्तानविंड, अमृतसर में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए आगे की जांच जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित