अमृतसर , फरवरी 10 -- पंजाब में अम़तसर कमिश्नरेट पुलिस ने सीमा पार से हथियार और नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से आइस ड्रग और गैर-कानूनी हथियार बरामद किए गए।

पुलिस उपायुक्त रविंदरपाल सिंह ने मंगलवार को कहा कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सतनाम सिंह उर्फ बिंदी निवासी गांव कक्कड़, थाना लोपोके, अमृतसर ग्रामीण, रमन निवासी इंद्रा कॉलोनी, चभाल रोड, अमृतसर, चिराग निवासी खजाना गेट, अमृतसर, ऋषभ निवासी खजाना गेट, अमृतसर और वैभव निवासी बाबा दीप सिंह एन्क्लेव, अमृतसर के तौर पर हुई है। उन्होने बताया कि आरोपियों से 523 ग्राम आइस (मेथामफेटामाइन) और दो पिस्तौल बरामद हुए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित