नयी दिल्ली , मार्च 05 -- केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ओडिशा के दौरे के दौरान शुक्रवार को पारादीप में इफ्को के सल्फ्यूरिक एसिड प्लांट को राष्ट्र को समर्पित और कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।
गुरूवार को यहां जारी एक सरकारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गयी। उनका ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में सहकारिता क्षेत्र से जुड़ी कई महत्वपूर्ण पहलों का शुभारंभ करने का भी कार्यक्रम है। इनमें राज्य सहकारिता नीति का विमोचन, त्रिभुवन सहकारी विश्वविद्यालय के स्कूल की स्थापना के लिए समझौता-ज्ञापन, बदाम्बा शुगर उद्योग के पुनर्जीवन के लिए समझौता-ज्ञापन, तथा 1567 कॉमन सर्विस सेंटरों को राष्ट्र को समर्पित कार्यक्रम है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित