नयी दिल्ली , दिसंबर 28 -- केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने रविवार को अरुण जेटली को उनकी जयंती पर याद किया।

श्री शाह ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि श्री अरुण जेटली ने एक बेजोड़ संवैधानिक, कानूनी विशेषज्ञ, बेहतरीन वक्ता और एक सांसद के तौर पर अमिट विरासत छोड़ी है और उनको कई अहम कानूनी मामलों में योगदान के लिए याद किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित