हैदराबाद/नयी दिल्ली , मार्च 04 -- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने बुधवार को नई दिल्ली में एक बैठक के दौरान माओवादियों के आत्मसमर्पण और पुनर्वास पर चर्चा की।
इस दौरान मुख्यमंत्री श्री रेड्डी ने श्री अमित शाह से कहा कि पिछले दो सालों में पुलिसिंग में काफी सुधार हुए हैं, इस दौरान 591 माओवादियों ने हथियार डालकर मुख्यधारा में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि कई वरिष्ठ माओवादी नेता हाल ही में सामान्य ज़िंदगी में लौट आए हैं और राज्य सरकार तय नियमों के मुताबिक मुआवज़ा और पुनर्वास में मदद दे रही है।
श्री रेवंत रेड्डी ने गृह मंत्री से तेलंगाना के पिछड़े इलाकों में विकास कार्यो के लिए केंद्र सरकार से वित्तीय मदद देने का भी आग्रह किया।
28 फरवरी को देवजी समेत प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के शीर्ष नेताओं ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की और वित्तीय पुनर्वास पैकेज बढ़ाने की मांग की।
बैठक में मुख्यमंत्री के मुख्य सचिव वी. शेषाद्रि, डीजीपी बी. शिवधर रेड्डी, समेत कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित