अमरोहा, दिसंबर 04 -- उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में दिल्ली- लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार देर रात एक घंटे के अंतराल पर दो भीषण सड़क हादसों में चार डाक्टरों समेत छह होनहार युवकों की मृत्यु हो गई।
पुलिस क्षेत्राधिकारी अभिषेक यादव ने बृहस्पतिवार को बताया कि बीती रात लगभग दस बजे रजबपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अतरासी पुलिस चौकी के समीप नेशनल हाईवे-09 स्थित सर्विस रोड़ पर इंडीकेटर, रिफ्लेक्टर के बगैर खड़े मिनी ट्रक में एक दिल्ली नंबर की स्विफ्ट डिजायर कार पीछे से जा घुसी। इस हादसे में कार सवार मेडिकल छात्र त्रिपुरा निवासी डॉ सप्तऋषि दास (24), द्वारका सेक्टर -16 दिल्ली निवासी डॉ आयुष शर्मा, पश्चिम बंगाल के डॉ अर्णव चक्रवर्ती तथा राजस्थान निवासी श्रेष्ठ पंचोली की मौत हो गई।सभी मृतक लगभग 25-26 की उम्र के बताए गए हैं।
टक्कर की भयावहता इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि दुर्घटना के बाद कबाड़ में तब्दील कार के हिस्सों को गैस कटर की मदद से काट-काट कर शवों को बाहर निकाला जा सका।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित