अमरोहा , मार्च 8 -- उत्तर प्रदेश में अमरोहा जिले के बछरायूं थाना क्षेत्र के गांव लिसड़ी-ढ्यौटी के जंगल में गोकशी की सूचना मिलने पर ग्रामीणों ने मंडी-शेरपुर मार्ग को जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, मौके पर मंडी धनौरा-शेरपुर मार्ग के किनारे गोवंश के सिर, पैर और अन्य अवशेष बिखरे मिले। सूचना फैलते ही आसपास के गांवों से भी लोग जुट गए। पुलिस और क्षेत्राधिकारी मौके पर मौजूद थे। ग्रामीणों की तहरीर पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और बरामद अवशेष फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे गए हैं।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जिले में गोकशी की घटनाएं बार-बार हो रही हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है और अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित