शहडोल , दिसम्बर 21 -- मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय अमरकंटक की एक छात्रा की लिखित शिकायत पर अमरकंटक पुलिस ने सहायक प्राध्यापक डॉ. नयन साहू के खिलाफ छेड़छाड़ का अपराध दर्ज कर लिया है।
सूत्रों के अनुसार छात्रा की शिकायत के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा एक आंतरिक जांच समिति का गठन किया गया था। समिति ने अपनी जांच में सहायक प्राध्यापक डॉ. नयन साहू को दोषी पाया। आंतरिक जांच रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया अपनाई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित