बारां , दिसम्बर 08 -- राजस्थान में बारां जिला अभिभाषक परिषद के वार्षिक चुनाव 12 दिसम्बर को होंगे।

चुनाव अधिकारी हरिओम अग्रवाल, विरेन्द्र अग्रवाल, संजय नागर एवं राजेन्द्र सुमन ने बताया कि सोमवार को फार्म जमा करने की अंतिम तारीख थी, जिसमे अध्यक्ष पद के लिए कमलेश दुबे एवं ओम भारद्वाज ने नामांकन भरा है। उपाध्यक्ष पद के लिए दूल्हे सिंह गौड़ और मंत्री के लिए शैलेष मेहता एवं जितेन्द्र नागर, कोषाध्यक्ष के लिए धैर्य नागर, सहमंत्री के लिए प्रियांशु शर्मा और सुरेश कुमार बैरवा ने नामांकन पत्र भरे हैं।

उन्होंने बताया कि अंकेक्षक के लिए मुरारीलाल ऐरवाल एवं दीपक शर्मा, सतर्कता आयुक्त के लिए गोविन्द सिंह चौधरी, पुस्तकालय मंत्री के लिए भगवती नागर एवं ऋषभ गालव, सतर्कता सदस्य-2 के लिए सचिन शर्मा एवं अमन गोस्वामी ने नामांकन भरा है।

उन्होंने बताया कि नौ दिसम्बर को फार्म की जांच एवं नामांकन वापसी की तारीख निश्चित की गई है। बाद जांच में नामांकन वापसी के बाद 12 दिसम्बर को अभिभाषक कक्ष में पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न चार बजे तक मतदान होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित