बेंगलुरु , फरवरी 21 -- हिंदी फिल्मों की अभिनेत्री और सामाजिक कार्यकर्ता गुल पनाग ने अलायंस विश्वविद्यालय के साहित्य महोत्सव 2026 में छात्रों से राजनीति को चुनावी हिस्सेदारी की बजाय एक बड़ी सामाजिक जिम्मेदारी के तौर पर देखने का आह्वान किया।
सुश्री पनाग ने अलायंस विश्वविद्यालय के साहित्य महोत्सव में जोर देकर कहा कि राजनीति रोजमर्रा की जिंदगी में मौजूद है और इसने लोग, सत्ता, प्रभाव और समाज के फैसले लेने की प्रकिया इन सबको अपने दायरे में ले लिया है।
उल्लेखनीय है कि सुश्री पनाग ने 2014 का लोकसभा चुनाव चंडीगढ़ से बतौर आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार लड़ा था। उन्होंने राजनीति को सिर्फ चुनावी करियर की बजाय एक बड़ी सामाजिक जिम्मेदारी के बतौर देखने का अपना नजरिया पेश किया। उन्होंने वरिष्ठ राजनीतिज्ञों के खिलाफ चुनाव लड़ा और चुनाव में तीसरे नंबर पर रहीं। अपने राजनीतिक सफर के बाबत उन्होंने जोर दिया कि चुनावी राजनीति राजनीतिक हिस्सेदारी की महज एक अभिव्यक्ति है।
सुश्री पनाग ने कहा, "हर कोई राजनीतिज्ञ है। राजनीति लोगों के बारे में है। यह सत्ता, असर और समाज में आप रिश्तों और फैसलों को कैसे प्रबंधित करते हैं, इसके बारे में है।" उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि राजनीतिक जागरूकता रोजाना की बातचीत से शुरू होती है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि चुनावी राजनीति एक बड़े सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक-राजनीतिक संस्कृति का बस एक छोटा सा हिस्सा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित