जयपुर , मार्च 04 -- राजस्थान में जल संसाधन, इन्दिरा गांधी नहर एवं सिंचित क्षेत्र विकास विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अभय कुमार ने बुधवार को शासन सचिवालय स्थित राजस्थान सम्पर्क हेल्पलाइन (181) पहुंचकर परिवादियों से कॉल पर संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनी।

इस अवसर पर श्री कुमार ने समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ प्रकरणों के निस्तारण की औसत अवधि, लंबे समय से लंबित मामलों, कम संतुष्टि प्राप्त श्रेणियों तथा जल संसाधन विभाग से संबंधित शिकायतों की विस्तृत एवं तथ्यात्मक समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक परिवादी की समस्या का त्वरित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित