अदीस अबाबा , अप्रैल 19 -- अफ्रीकी संघ आयोग ने इजरायल द्वारा "सोमालिलैंड" में राजनयिक प्रतिनिधि नियुक्त करने के निर्णय की खबरों पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए इसकी कड़ी निंदा की है।

आयोग ने कहा कि वह अफ्रीकी संघ के मूल अधिनियम और अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुरूप सोमालिया की संप्रभुता, एकता और क्षेत्रीय अखंडता का पूर्ण सम्मान करता है और सोमालिलैंड को स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में मान्यता नहीं देता।

आयोग ने छह जनवरी 2026 को अफ्रीकी संघ की शांति एवं सुरक्षा परिषद की 1324वीं बैठक के विज्ञप्ति का उल्लेख करते हुए कहा कि सोमालिलैंड की किसी भी एकतरफा मान्यता को शून्य और अमान्य माना जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित