नयी दिल्ली , दिसंबर 20 -- भारत यात्रा पर आये अफगानिस्तान की तालिबान सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मौलवी नूर जलाल जलाली ने दोनों देशों के लोगों के बीच पुराने संबंधों का हवाला देते हुए शनिवार को कहा कि अफगानियों के लिए भारत हमेशा दूसरा घर रहा है।

मौलवी जलाली यहां पीएचडी वाणिज्य उद्योग मंडल (पीएचडीसीसीसीआई) द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उनके साथ कार्यक्रम में अफगानिस्तान का एक उच्च स्तरीय उच्च स्तरीय व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल भी था। श्री जलाली ने दोनों देशों के बीच गहरे ऐतिहासिक संबंधों को रेखांकित किया और कहा, " भारत हमेशा अफ़ग़ान लोगों के लिए दूसरा घर रहा है, और हम वास्तव में मानते हैं कि भारतीय हमारे बिछड़े हुए भाइयों जैसे हैं।" पीएचडीसीसीआई की एक विज्ञप्ति के अनुसार इस कार्यक्रम ने भारत-अफ़ग़ानिस्तान साझेदारी को सशक्त बनाने, विशेषकर दवा (फार्मास्यूटिकल) और स्वास्थ्य क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देने पर चर्चा की गयी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित