पौड़ी , दिसम्बर 18 -- उत्तराखंड में पौड़ी गढ़वाल जिलाधिकारी के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, ल्वाली में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत 'अफसर बिटिया' कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं को शिक्षा, आत्मनिर्भरता एवं नेतृत्व के प्रति प्रेरित करना रहा।
इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया तथा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ विषय पर आधारित सामूहिक नृत्य ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
सूचना विभाग द्वारा गुरुवार को जारी विज्ञप्ति में बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) ने कहा कि एक साक्षर और जागरुक बेटी ही सशक्त समाज की नींव रखती है तथा सरकार द्वारा संचालित योजनाएं बालिकाओं के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। कार्यक्रम में अन्य विभागीय अधिकारियों द्वारा भी बालिका सशक्तिकरण पर अपने विचार साझा किए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित