काबुल , दिसंबर 28 -- अफगानिस्तान ने अपने अंतरराष्ट्रीय व्यापार विस्तार की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए पहली बार अपने प्रसिद्ध 'कंधारी अनार' की खेप खाड़ी देश कतर को निर्यात की है।
पूरी दुनिया में कंधारी अनार नाम से मशहूर इस अनार की यह 20 टन पहली खेप नए वैश्विक बाजारों तक पहुंच बनाने की अफगानिस्तान की नयी रणनीति का हिस्सा है।
ताजा आंकड़ों के अनुसार, कंधार प्रांत से होने वाले अनार के निर्यात में पिछले वर्ष के मुकाबले 32 प्रतिशत की जोरदार वृद्धि दर्ज की गई है। इस सीजन में अब तक लगभग 22,000 टन अनार अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भेजे जा चुके हैं। अफगानिस्तान के प्रमुख व्यापारिक भागीदारों में अब कतर के साथ-साथ मलेशिया, उजबेकिस्तान और रूस जैसे देश भी शामिल हो गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित