काबुल , फरवरी 07 -- उत्तरी अफगानिस्तान के बदख्शां प्रांत में शनिवार को एक सड़क हादसे में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गयी अन्य तीन गंभीर रुप से घायल हो गए।

बदख्शां पुलिस के प्रवक्ता एहसानुल्लाह कामगार के अनुसार यह हादसा तब हुआ जब प्रांत की राजधानी फैजाबाद से अरघंजख्वाहके सिटी सेंटर की ओर जा रही एक यात्री बस सड़क से उतर कर खायी में गिर गयी। मृतकों में महिलाएं एवं बच्चे शामिल है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना का कारण पहाड़ी सड़क का खराब होना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित