नयी दिल्ली , फरवरी 23 -- अफगानिस्तान मार्च में पहली बार सफेद गेंद सीरीज के लिए श्रीलंका की मेजबानी करेगा। इस सीरीज में तीन एकदिवसीय और तीन टी-20 मैच यूएई में 13 से 25 मार्च तक खेले जाएंगे।

टी-20 सीरीज के मैच 13, 15 और 17 मार्च को शारजाह में और एकदिवसीय मुकाबले 20, 22 और 25 मार्च को दुबई में खेले जायेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित