काबुल , जनवरी 26 -- अफगानिस्तान ने पिछले एक वर्ष के दौरान फलों के निर्यात से 14 करोड़ डॉलर से अधिक की आमदनी की है।

टोलो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, अफगानिस्तान के उद्योग और वाणिज्य मंत्रालय ने बताया कि इन निर्यातों में मुख्य रूप से सेब, अनार, खुबानी, अंगूर, तरबूज और अंजीर शामिल थे। ये फल संयुक्त अरब अमीरात, तुर्की, पाकिस्तान, यूरोप और मध्य एशिया के बाजारों तक पहुँचाये गये। मंत्रालय के अनुसार कुल 3,17,517 टन ताजे फलों का निर्यात किया है, जिससे लगभग 14.2 करोड़ अमेरिकी डॉलर की आमदनी हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित