विंडहोक , जनवरी 21 -- नूरिस्तानी उमरजई (पांच विकेट) की अगुवाई में गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के बाद फैसल शिनोजादा (नाबाद 55) की अर्धशतकीय पारी की बदौलत अफगानिस्तान ने बुधवार को अंडर-19 विश्वकप के 18वें मुकाबले में तंजानिया को 224 गेंदें शेष रहते नौ विकेट से रौंद दिया।
अफगानिस्तान ने 86 रनों के लक्ष्य को महज 12.4 ओवर में एक विकेट पर 88 रन बनाकर मुकाबला नौ विकेट से अपने नाम किया। अफगानिस्तान का एकमात्र विकेट पांचवें ओवर में खालिद अहमदजई (14) के रूप में गिरा। फैसल शिनोजादा ने 34 गेंदों में नौ चौके और एक छक्का उड़ाते हुए नाबाद 55 रनों की पारी खेली। वहीं उस्मान सादात 16 रन बनाकर नाबाद रहे। खालिदी जुमा तंजानिया की ओर से एक विकेट लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित