चंडीगढ़ , जनवरी 29 -- पंजाब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक अरविंद खन्ना ने गुरुवार को कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए कहा है कि पिछले चार वर्षों में राज्य अपराधियों, गैंगस्टरों के लिए सबसे सुरक्षित स्थान बन चुका है।

श्री खन्ना ने यहां जारी एक बयान में कहा कि इसके लिए मौजूदा आम आदमी पार्टी की सरकार जिम्मेदार है। सरकार प्रदेश की जनता को सुरक्षित माहौल प्रदान करने में पूरी तरह से असफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि पंजाब में अपराधियों और गैंगस्टरों के हौंसले बुलंद हो चुके हैं। आम जनता भय तथा असुरक्षा के साये में जीवन व्यतीत करने को मजबूर है। पंजाब में आज हालात यह हो गये हैं कि अगर कोई व्यक्ति कार भी खरीदता है, तो उसे भी फिरौतीकी कॉल आ जाती है। जबरन वसूली की घटनायें आम हो चुकी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित