सेंट विंसेंट , मार्च 19 -- ऑस्ट्रेलिया की मध्य क्रम की बल्लेबाज एश्ले गार्डनर ने गुरुवार को कहा कि वह अपने 100वें अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच में पहले की तरह निडरता के साथ बल्ले से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दोहराने चाहती है। आज यहां गार्डनर वेस्टइंडीज के खिलाफ मैदान में उतरने के साथ ही सातवीं ऐसी महिला खिलाड़ी बन जाएंगी जो ऑस्ट्रेलिया के लिए 100वां अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच खेलेंगी। टी-20 विश्व कप से पहले यह सीरीज काफी अहम मानी जा रही है। वह 2017 में एक विस्फोटक बल्लेबाज के तौर पर अंतरराष्ट्रीय मंच पर आई थी। डब्ल्यूबीबीएल में शानदार प्रदर्शन के बाद, 19 साल की उम्र में ही उसे अपने देश के लिए खेलने के लिए चुन गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित