चेन्नई , फरवरी 04 -- अन्नाद्रमुक के महासचिव एडप्पादी के पलानीस्वामी ने जिला सचिवों की बैठक के बाद चुनावों के लिये दूसरे घोषणा पत्र में मुख्य रूप से शिक्षा कर्ज माफी, पेंशन में वृद्धि और मुफ्त एलपीजी सिलेंडर दिये जाने का वादा किया हैघोषणा पत्र में कहा गया है कि अगर अन्नाद्रमुक सरकार में आयी तो छात्रों के बैंकों से लिये गये सभी शिक्षा कर्ज माफ कर दिये जायेंगे और सामाजिक सुरक्षा पेंशन को 1200 रुपये से बढ़ाकर 2,000 रुपये प्रति माह किया जायेगा। इससे बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगों को सीधा लाभ मिलेगा।

घोषणा पत्र के अनुसार, सभी 'चावल राशन कार्ड' धारकों को एक वर्ष में तीन मुफ्त गैस सिलेंडर दिए जाएंगे। गौरतलब है कि तमिलनाडु और अन्य राज्यों में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राशन कार्डों को उनकी प्राथमिकताओं और दी जाने वाली वस्तुओं के आधार पर अलग-अलग श्रेणियों में बांटा जाता है।

यहां के पारंपरिक खेल जल्लीकट्टू के दौरान हादसे से प्रभावित परिवारों के लिए 'जल्लीकट्टू सुरक्षा पैकेज' देने की भी घोषणा की गयी है। इसमें खेल के दौरान जान गंवाने वाले के परिवार को 10 लाख रुपये और घायलों को दो लाख रुपये की सहायता दी जायेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित