उदयपुर , मार्च 24 -- राजस्थान में उदयपुर में इंदिरा मुडिय़ा की 73वीं जन्म जयंती के अवसर पर 26 और 27 मार्च को मशहूर सिंगर अनुराधा पौडवाल और बॉलीवुड निर्माता-निर्देशक इंद्र कुमार अपने संगीत की स्वर लहरियां बिखेरेंगे।
भारतीय लोक कला मंडल में आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम इंदिरा इंटरप्राईजेज, कश्ती फाउंडेशन एवं यूएसएम ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में होगा।
कश्ती फाउंडेशन के निदेशक अजय मुर्डिया ने मंगलवार को यहां पत्रकारों को बताया कि कार्यक्रम के पहले दिन 26 मार्च को भारत की प्रसिद्ध पार्श्व गायिका अनुराधा पौडवाल का लाइव बॉलीवुड म्यूजिक कार्यक्रम होगा, जिसमें अपने लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुति देंगी। उन्होंने बताया कि वहीं 27 मार्च को मशहूर बॉलीवुड निर्माता- निर्देशक इंद्र कुमार की फिल्मों के संगीत का सफर एक संगीतमय यात्रा के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा।
श्री मुर्डिया ने बताया कि कश्ती फाउंडेशन द्वारा स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से मशहूर निर्माता निर्देशक के साथ लोककला मंडल का मंच साझा करने का अवसर प्रदान किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित