, Dec. 15 -- कांग्रेस के राहुल कस्वां ने कहा कि सरकार राष्ट्रीय राजमार्गों पर ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने सिंचाइ्र का मुद्दा भी उठाया और कहा कि सरकार का सिंचाई पर कोई ध्यान नहीं है। यदि भाजपा ने डबल इंजन के नाम पर वोट मांगे हैं तो उसे राजस्थान में चुरु जिले के लिए पर्याप्त पानी की व्यवस्था करें और इसके लिए यमुना लिंक योजना को तत्काल पूरा किया जाना चाहिए।
भाजपा के डॉ सी एन मंजुनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तरक्की की नयी सीमा पार कर रहा है और सेमिकंडक्टर क्षेत्र में नये कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि देश में डाक्टरों की कमी नहीं लेकिन डाक्टर गांव की तरफ जाने को तैयार नहीं हँ। शहरों में बड़ी संख्या में डाक्टर हैं लेकिन ग्रामीण क्षेत्र के अस्पतालों में डाक्टर ही नहीं है। उनका कहना था कि कर्नाटक चंदन का सबसे बड़ा उत्पादक क्षेत्र है और देश का 65 प्रतिशत से ज्यादा चंदन कर्नाटक से ही आता है। चंदन को बढावा देने की मांग करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार को चंदन के लिए एक देश एक नीति बनानी चाहिए और काफी बोर्ड तथा मसाला बोर्ड की तरह चंदन बोर्ड का गठन किया जाना चाहिए।
तृणमूल कांग्रेस की प्रतिमा मंडल ने कहा कि लोकतंत्र को आम लोगों को नजरअंदाज कर विकसित नहीं किया जा सकता है। बीएलओ अधिक काम के दबाव में जान दे रहे हैं लेकिन सरकार इस पर ध्यान नहीं दे रही है। उनका कहना था कि बार बार अनुपूरक मांगे आ रही हैं और यह जताती है कि आर्थिक विकास के मुद्दों को नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार सहकारिता संघवाद का पालन नहीं करने का सरकार पर आरोप लगाया और कहा मणिपुर की स्थिति नाजुक हो चुकी है लेकिन सरकार इस पर ध्यान नहीं दे रही है और स्थिति को लेकर गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा किसरकार मनरेगा का नाम बदलने की योजना है और यह सरकार की बेवजह की पेशकश है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित