नयी दिल्ली , मई 01 -- भारतीय रक्षा लेखा सेवा के 1991 बैच के वरिष्ठ अधिकारी अनुग्रह नारायण दास ने शुक्रवार को यहां रक्षा लेखा महानियंत्रक का पदभार ग्रहण किया।
श्री दास को रक्षा वित्तीय प्रबंधन और लोक सेवा के क्षेत्र में तीन दशकों से अधिक समय तक कार्य करने का समृद्ध अनुभव है। वह भुवनेश्वर के उत्कल विश्वविद्यालय और आईसीपीई, लुब्लियाना विश्वविद्यालय, स्लोवेनिया के पूर्व छात्र हैं। उन्होंने अपने शानदार करियर के दौरान खरीद नीति, ऑडिट और निगरानी तंत्र, बजट व व्यय निगरानी के क्षेत्र में कई कार्यक्रमों का नेतृत्व किया है। इन कार्यों में उन्हें भारतीय प्रबंधन संस्थान बेंगलुरु और ड्यूक विश्वविद्यालय जैसे विश्व के प्रतिष्ठित संस्थानों से प्राप्त उन्नत प्रशिक्षण का भी सहयोग मिला है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित