चंडीगढ़ , मार्च 22 -- हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि राज्य सरकार शहीदों के आश्रितों और भूतपूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य से प्रदेश में सैनिक एवं अर्द्धसैनिक कल्याण विभाग का गठन किया गया है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले 11 वर्षों में सरकार ने शहीदों के परिवारों को अनुकंपा आधार पर सरकारी नौकरियां प्रदान की हैं। अब तक 418 आश्रितों को इस आधार पर रोजगार दिया जा चुका है।

उन्होंने कहा कि युद्ध और आईईडी ब्लास्ट में शहीद हुए सेना तथा केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के जवानों के लिए अनुग्रह राशि 50 लाख रुपये से बढ़ाकर 1 करोड़ रुपये कर दी गई है। इसके अलावा, द्वितीय विश्व युद्ध के भूतपूर्व सैनिकों और उनकी विधवाओं को 10 हजार रुपये मासिक आर्थिक सहायता दी जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित