श्रीनगर , अप्रैल 15 -- जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अनंतनाग जिले में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आवासीय संपत्तियां सील कर दी हैं।
पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई एनडीपीएस की धारा 68-एफ के तहत की गयी है और ये संपत्तियां मादक पदार्थों के अवैध व्यापार से अर्जित आय से जुड़ी पायी गयी हैं।
जिन व्यक्तियों की संपत्तियां सील की गयी हैं, उनकी पहचान रईस अहमद डार, सब्जार अहमद डार, मुदस्सिर अहमद डार और जाहिद अहमद डार के रूप में हुई है, जो बिजबेहरा के तुलखन इलाके के निवासी हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इन संपत्तियों को अवैध मादक पदार्थों की गतिविधियों से अर्जित धन से खरीदा गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित