नयी दिल्ली , दिसंबर 17 -- राजस्थान की जोड़ी अनंतजीत सिंह नरुका और दर्शना राठौड़ ने लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हुए यहां डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में चल रही 68वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिताओं (शॉटगन) में सीनियर स्कीट मिश्रित टीम का स्वर्ण पदक जीता। राजस्थान की इस जोड़ी ने कड़े मुकाबले में उत्तर प्रदेश को 45-43 से हराकर खिताब अपने नाम किया।
एशियाई चैंपियन अनंतजीत और दर्शना ने मिलकर प्रभावी प्रदर्शन किया, जिसमें अनंतजीत ने 21 निशाने लगाए और दर्शना ने 24 का योगदान दिया। उन्होंने स्वर्ण पदक मुकाबले में ओलंपियन मैराज अहमद खान (21) और अरीबा खान (22) की उत्तर प्रदेश की जोड़ी को हराया। इससे पहले दिन में, राजस्थान 143 हिट्स के साथ क्वालिफिकेशन स्टैंडिंग में टॉप पर रहा, जिसमें अनंतजीत ने 73 और दर्शना ने 70 निशाने लगाए, जिससे उन्हें स्वर्ण पदक मुकाबले में सीधे जगह मिली।
उत्तर प्रदेश ने क्वालिफिकेशन के दौरान शूटआउट में हरियाणा को हराकर फाइनल में जगह बनाई। मैराज (74) और अरीबा (68) की जोड़ी 142 के स्कोर पर हरियाणा के साथ बराबरी पर थी, लेकिन शूटआउट में 4-3 से जीत हासिल की। हरियाणा की टीम की रायजा ढिल्लों (72) ने 21 हिट्स और ईशान सिंह लिब्रा (70) ने 20 हिट्स के साथ बाद में कांस्य पदक जीता, उन्होंने तीसरे स्थान के मैच में मध्य प्रदेश को 41-39 से हराया। मध्य प्रदेश की जोड़ी रितुराज बुंदेला (20) और मानसी रघुवंशी (19) चौथे स्थान पर रहीं।
जूनियर स्कीट मिश्रित टीम स्पर्धा में, तेलंगाना की जोड़ी युवेक बट्टुला और लक्कू वेंकट लक्ष्मी ने 19-19 हिट्स के साथ खिताब जीता। मध्य प्रदेश ने कड़ी टक्कर दी, जिसमें ज्योतिरादित्य सिसौदिया ने 17 और वंशिका तिवारी ने 20 हिट्स लगाए, लेकिन आखिरकार कड़े मुकाबले वाले फाइनल में एक पॉइंट से पीछे रह गए। जूनियर कांस्य पदक पंजाब को मिला। उन्होंने हरमेहर सिंह लल्ली और परमीत कौर ने राजस्थान की जोड़ी यशस्वी राठौर और यशवर्धन एस राजावत को 40 हिट्स से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया।
इससे पहले जूनियर क्वालिफिकेशन में, तेलंगाना ने युवेक (73) और वेंकट लक्ष्मी (66) के जरिए 141 टारगेट के साथ शीर्ष पर रहकर स्वर्ण पदक मुकाबले में अपनी जगह पक्की की, साथ ही मध्य प्रदेश भी दूसरे स्थान पर रहा। उन्होंने वंशिका (71) और ज्योतिरादित्य (69) के जरिए 140 हिट्स के साथ मैच खत्म किया। पंजाब 136 हिट्स (हरमेहर - 73 और परमीत कौर - 63) के कुल स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर रहा और राजस्थान 133 हिट्स (यशस्वी - 70 और यशवर्धन - 63) के कुल स्कोर के साथ चौथे स्थान पर रहा।
वहीं10मीटर एयर राइफल (आईपीसी) स्टैंडिंग चैंपियनशिप - पुरुष (एसएच1) सीनियरलविश अजमेरा (राजस्थान) - स्वर्ण पदक (603.7), दीपक सैनी (हरियाणा) - रजत (596.2) और राजेंद्र कासनिया (राजस्थान) (595.6) के स्कोर के साथ कांस्य पदक जीता।
10मीटर एयर राइफल (आईपीसी) स्टैंडिंग चैंपियनशिप - जूनियर पुरुष (एसएच1) में लविश अजमेरा (राजस्थान) - स्वर्ण (603.7), करण चौधरी (दिल्ली) - रजत (579.8) औरअंश गुप्ता (उत्तर प्रदेश) ने (553.0) स्कोर के साथ कांस्य पदक जीता।
10मीटर एयर राइफल (आईपीसी) स्टैंडिंग चैंपियनशिप - युवा पुरुष (एसएच1) में अंश गुप्ता (उत्तर प्रदेश) ने स्वर्ण (553.0), गिरधारी अग्रवाल (उत्तर प्रदेश) रजत (515.5),अधिराज अधिकारी (पश्चिम बंगाल) ने (504.9) के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया।
10मी एयर राइफल (आईपीसी) स्टैंडिंग चैंपियनशिप - महिला (एसएच1) आकांक्षा (उत्तर प्रदेश) ने (605.2) स्कोर के साथ स्वर्ण, रीना रानी (हरियाणा) रजत (573.1) औररीना कुमारी कटारा (राजस्थान) (571.6) स्कोर के साथ कांस्य पदक जीता।
10मी एयर राइफल (आईपीसी) स्टैंडिंग चैंपियनशिप - मिश्रित (एसएच2) सीनियर में निशांत गेरा (राजस्थान) ने स्वर्ण (621.6), मोनिका (हरियाणा) रजत (615.8) तथा सत्य जनार्दन श्रीधर रायला (आंध्र प्रदेश) (612.0) स्कोर के साथ कांस्य पदक जीता।
10मी एयर राइफल (आईपीसी) प्रोन चैंपियनशिप - मिश्रित (एसएच1) सीनियर में इलियास अदमभाई व्होरा (गुजरात) ने स्वर्ण (631.6), दीपक सैनी (हरियाणा) रजत (630.5) और रीना रानी (हरियाणा) (625.7) का स्कोर कर कांस्य पदक जीता।
10मी एयर राइफल (आईपीसी) प्रोन चैंपियनशिप - मिश्रित (एसएच1) जूनियर में लविश अजमेरा (राजस्थान) स्वर्ण (620.6), अंश गुप्ता (उत्तर प्रदेश) रजत (600.5) और दीपिका सैनी (हरियाणा) ने (594.7) स्कोर के साथ कांस्य पदक जीता।
10मी एयर राइफल (आईपीसी) प्रोन चैंपियनशिप - मिक्स्ड (एसएच2) सीनियर्स में संदीप कुमार (हरियाणा) - स्वर्ण (632.8), सत्या जनार्दन श्रीधर रायला (आंध्र प्रदेश) (631.0) ने रजत पदक और मोनिका (हरियाणा) (626.7) स्कोर के साथ कांस्य पदक जीता।
50मी राइफल (आईपीसी) थ्री पोजीशन चैंपियनशिप - पुरुष (एसएच1) में दीपक सैनी (हरियाणा) - स्वर्ण (556-15x), मोहम्मद उमर (उत्तर प्रदेश) रजत (533-13x)50मी राइफल (आईपीसी) 3पी चैम्पियनशिप - महिला (एसएच1) में आकांक्षा (उत्तर प्रदेश) ने स्वर्ण (558-11x), रीना रानी (हरियाणा) ने रजत (528-9x) और कविता रानी (हरियाणा) ने कांस्य (508-3x)।
50मी राइफल (आईपीसी) प्रोन चैंपियनशिप - मिश्रित (एसएच1) सीनियर में स्वरूप महावीर उन्हालकर (महाराष्ट्र) ने स्वर्ण (613.0), रीना रानी (हरियाणा) ने रजत (605.8) औरदीपक सैनी (हरियाणा) ने कांस्य (594.7)।
50मी राइफल (आईपीसी) प्रोन चैंपियनशिप - मिश्रित (एसएच1) जूनियर में लविश अजमेरा (राजस्थान) - स्वर्ण (585.8), अंश गुप्ता (उत्तर प्रदेश) ने रजत (549.4)।
50मी राइफल (आईपीसी) प्रोन चैंपियनशिप - मिश्रित (एसएच2) सीनियर में सत्या जनार्दन श्रीधर रायला (आंध्र प्रदेश) ने स्वर्ण (608.9), राम पाल (हरियाणा) ने रजत (605.2)दलबीर सिंह (पंजाब) ने (600.5) स्कोर के साथ कांस्य पदक जीता।
इससे एक दिन पहले दो बार के ओलंपियन ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 68वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी चैंपियनशिप प्रतियोगिता 2025 में पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन फाइनल में विश्व रिकॉर्ड बनाकर स्वर्ण पदक जीता।
मध्य प्रदेश स्टेट शूटिंग रेंज में मंगलवार को हुए मुकाबले में ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर 470.5 का स्कोर के साथ स्वर्ण पदक, नीरज कुमार ने 463.7 के साथ स्कोर के साथ रजत पदक जीता और अखिल श्योराण 451.8 के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित