अलवर , मार्च 28 -- राजस्थान के अलवर में जिला प्रशासन के निर्देश पर जलदाय विभाग के दल ने शनिवार को मौके पर जाकर पेयजल आपूर्ति व्यवस्था का जायजा लेकर आमजन से जानकारी ली।
जिला कलेक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला के निर्देश पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर शहर सहित जिले के समस्त उपखण्ड अधिकारियों एवं तहसीलदारों की अगुवाई में विभाग ने अल्कापुरी, शिवाजी पार्क एवं वीर सावरकर नगर, सहित अन्य स्थानों पर घर-घर जाकर पेयजल आपूर्ति व्यवस्था का जायजा लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित