हाजीपुर , मार्च 28 -- पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने शनिवार को वर्ष 2025 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार से पुरस्कृत किया। आज के इस समारोह में महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने वर्ष 2025 में विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार के लिये कुल 94 अधिकारियों/कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया। इसके अलावा, विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन के लिये विभागों/मण्डलों के मध्य 56 दक्षता एवं सर्वांगीण दक्षता शील्ड प्रदान किय।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित