श्रीगंगानगर , दिसम्बर 17 -- राजस्थान के श्रीगंगानगर में अदालतों में 25 दिसम्बर से दो जनवरी तक शीतकालीन अवकाश रहेगा।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार 24 दिसम्बर तक अदालतों में कामकाज सुचारू रूप से चलेगा। शीतकालीन अवकाश के दौरान जिला मुख्यालय पर रोजाना क्रमवार एक न्यायिक अधिकारी जरूरी मामलों की सुनवाई के लिए उपस्थित रहेंगे। शीतकालीन अवकाश के दौरान पूरे जिले के मामले श्रीगंगानगर में उपस्थित न्यायिक अधिकारी द्वारा ही सुन जाएंगे।

सूत्रों ने बताया कि तीन जनवरी से अदालतों में फिर से कामकाज सामान्य रूप से शुरू हो जाएगा। इसी दिन ही बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष हंसराज तनेजा, सचिव लक्ष्मण पंवार और उपाध्यक्ष अरमान सेतिया अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित