मंबई , अप्रैल 14 -- मुंबई महानगर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की व्यवस्था को मज़बूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के अंतर्गत अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस लि की सहायक कंपनी, अडानी इलेक्ट्रिसिटी मुंबई इंफ्रास्ट्रक्चर लि ने कुडस और आरे के बीच 1,000 मेगावाट (एमडब्ल्यू) का हाई-वोल्टेज डायरेक्ट करंट (एचवीडीसी) ट्रांसमिशन लिंक शुरू कर दिया है।
अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस की मंगलवार को जारी एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गयी। इस काम के लिए 30 किलोमीटर (केएम) की ओवरहेड (खंभों पर खिंची) लाइन और 50 किलो मीटर की भूमिगत लाइन शामिल है जो घनी आबादी के लिए डिज़ाइन की गयी है। इसमें दुनिया का पहला कॉम्पैक्ट एचवीडीसी सबस्टेशन भी शामिल है।
अक्टूबर 2020 में मुंबई में हुए ब्लैकआउट के बाद इस ट्रांसमिशन लाइन की योजना बनाई गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित