भरतपुर , दिसम्बर 15 -- राजस्थान में भरतपुर के उच्चैन थाना क्षेत्र में सोमवार को घने कोहरे की वजह से हुए सड़क हादसे में अज्ञात वाहन की टक्कर से टेंपो में सवार एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि एक महिला और एक युवक घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि घायलाें को आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान रामबाबू (65) के रूप में हुई है। रामबाबू सुबह दवा लेने के लिए आरबीएम अस्पताल भरतपुर आ रहे थे। हादसे में टेंपो चालक को भी मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित