भरतपुर , फरवरी 27 -- राजस्थान में सवाईमाधोपुर के गंगापुरसिटी में शुक्रवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल पर सवार एक युवक की मौत हो गयी जबकि एक अन्य घायल हो गया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मदनलाल सैनी सुबह अपने एक साथी के साथ मोटरसाइकिल से अमरगढ़ चौकी की ओर आ रहा था। तभी वह एक वाहन की चपेट में आ गया। इससे दोनों युवक घायल हो गये। उन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने मदनलाल सैनी को मृत घोषित कर दिया।

मदनलाल सैनी बामनवास के बडीला में शिक्षक था। पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दे दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित