भरतपुर , दिसम्बर 18 -- राजस्थान में भरतपुर के चिकसाना थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से स्कूटी सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया है।
पुलिस ने गुरुवार काे बताया कि सुभाष नगर निवासी राघव (25) और हरेंद्र (35) रात में स्कूटी से घर लौट रहे थे कि इकरन के पास एक वाहन ने उनको टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें आरबीएम अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने हरेंद्र को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने बताया कि राघव का उपचार किया जा रहा है जबकि हरेंद्र का शव शवगृह में रखवा दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित