श्रीगंगानगर , मई 11 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के रावला थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल पर सवार एक महिला की मौत हो गई जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया।

पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि मृतक महिला की पहचान छिंद्रकौर बावरी निवासी चक 13 केएनडी के रूप में हुई है। हादसे में घायल कृष्णकुमार निवासी चक 5-पीएसडी का उपचार किया जा रहा है।

पुलिस ने बताया कि दोनों शनिवार रात को मोटरसाइकिल पर रावला से चक 13- केएनडी की ओर जा रहे थे। रास्ते में चक 8-केएनडी के पास कोई अज्ञात वाहन टक्कर मार कर भाग गया। टक्कर से दोनों बुरी तरह से जख्मी हो गए। लोगों ने उनको रावला के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान छिंद्रकौर की मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित