मुंबई , फरवरी 21 -- राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) के विधायक रोहित पवार ने शनिवार को आरोप लगाया कि बड़े व्यवसायी और नेता 28 जनवरी को पुणे के बारामती में हुए विमान दुर्घटना की जांच में विलंब और उसे "नियंत्रित" करने की साजिश कर रहे हैं जिसमें उनके चाचा एवं महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार की मौत हो गयी थी।
दो बार के विधायक श्री पवार ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को एक पत्र लिखा है, जिसमें उनसे तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू को हटाने की अपील की गयी है, जो सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अगुवाई वाले राष्ट्रवादी जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की साझेदार है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित