बारामती , जनवरी 28 -- महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) अध्यक्ष अजित पवार की विमान दुर्घटना में दुखद मृत्यु के बाद उनको ले जा रहे लियरजेट 45 विमान मॉडल की सुरक्षा एक बार फिर से कड़ी जांच के घेरे में आ गयी है।
रिपोर्टों के अनुसार, यह विमान मॉडल अतीत में कई दुर्घटनाओं में शामिल रहा है, जिसके कारण विमानन जगत में इसे खतरनाक उपनाम "फायरबॉल एयरक्राफ्ट" दिया गया है।
बताया जा रहा है कि मुंबई से बारामती जा रहे उपमुख्यमंत्री पवार के विमान में बारामती एयरपोर्ट पर उतरने के समय तकनीकी खराबी आ गयी थी। जैसे ही जेट रनवे पर उतरा, वह बेकाबू हो गया, रास्ते से भटक गया और आग के गोले में तब्दील हो गया। इस दुर्घटना में विमान में सवार सभी छह लोगों की मौत हो गयी।
उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, दुनिया भर में लियरजेट 45 विमान से जुड़ी लगभग 200 दुर्घटनाएं दर्ज की गयी हैं। वर्ष 2023 में, मुंबई में भी एक लियरजेट 45 दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित