पुणे , फरवरी 05 -- महाराष्ट्र प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता एवं एक गैर-लाभकारी संगठन 'क्रियेटिव फाउंडेशन' के अध्यक्ष संदीप खर्डेकर ने गुरुवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से अपील की कि वह उस विमान दुर्घटना की चल रही जांच का दायरा बढ़ाएं, जिसमें उपमुख्यमंत्री अजित पवार मौत हो गयी थी।
श्री खर्डेकर ने पत्र की प्रतियां मीडिया को भी वितरित की। उन्होंने पत्र में लिखा कि दुर्घटना से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य विमान के 'ब्लैक बॉक्स' के विश्लेषण के बाद सामने आयेंगे। उन्होंने सीआईडी जांच का आदेश देने के राज्य सरकार के निर्णय का स्वागत किया और इसे पारदर्शिता और संवेदनशीलता का परिचायक बताया। उन्होंने हालांकि सार्वजनिक, विशेषकर सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों और विरोधाभासी दावों की बढ़ती संख्या पर चिंता व्यक्त की।
श्री खर्डेकर ने यह भी मांग की कि जानबूझकर गलत जानकारी फैलाने वालों की भी सीआईडी जांच होनी चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित