प्रयागराज , जनवरी 20 -- उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने मंगलवार शाम माघ मेले में शिविर के बाहर बैठे शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से मुलाकात की। श्री राय ने कहा कि संत अविमुक्तेश्वरानंद नंद की इस लड़ाई में कांग्रेस का पूरा समर्थन है। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद जी के साथ अन्याय किया जा रहा है। मेले में और भी साधु संत आए है उनके साथ इस तरह का व्यवहार नहीं किया जा रहा है। सतुआ बाबा जैसे लोगों को वीआईपी ट्रीटमेंट दिया जा रहा है और जो शंकराचार्य है, उनके साथ मेला प्रशासन जोर जबरजस्ती कर के उनको संगम स्नान नहीं करने दिया गया जिसको लेकर हम सभी लोग शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद जी के साथ है और जहां जरूरत पड़ेगी हम लोग उनके साथ रहेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित