जयपुर , दिसंबर 18 -- रेलवे द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात के मद्देनजर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अजमेर-यलहंका-बेंगलुरू-अजमेर साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जायेगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार गाडी संख्या 09601 अजमेर-यलहंका साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल रेलसेवा 20 दिसंबर एवं 27 दिसंबर को (02 ट्रिप) अजमेर से शनिवार को 20.15 बजे रवाना होकर जयपुर स्टेशन पर 22.40 बजे आगमन और 22.50 बजे प्रस्थान कर सोमवार को 12.00 बजे यलहंका पहुंचेगी।
इसी प्रकार गाडी संख्या 09602 बेगलुरू-अजमेर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 22 एवं 29 दिसंबर को (02 ट्रिप) बेगलुरू से सोमवार को 22.00 बजे रवाना होकर बुधवार को जयपुर स्टेशन पर 14.40 बजे पहुंचेगी और 14.50 बजे प्रस्थान कर 17.05 बजे अजमेर पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में किशनगढ, जयपुर, दुर्गापुरा, सवाईमाधोपुर, कोटा, रामगंज मंडी, भवानी मंडी, शामगढ, रतलाम, वडोदरा, सूरत, वलसाड, वापी, वसई रोड, कल्याण, लोनावला, पुणे, दौंड, कुर्डुवाडी, सोलापुर, कलबुरगि, वाडी, गुंतकल, ताटिचेर्ला, धर्मवरम एवं यलहंका स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इस रेलसेवा में तीन सैकण्ड एसी, चार थर्ड एसी, नौ द्वितीय शयनयान, चार साधारण श्रेणी एवं दो गार्ड डिब्बो सहित कुल 22 डिब्बे होगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित