मथुरा , मई 1 -- उत्तर प्रदेश में मथुरा जिले की थाना सदर बाजार पुलिस ने अग्निवीर भर्ती में मेडिकल पास कराने के नाम पर युवाओं से धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार जालसाजों के कब्जे से पीड़ितों की मार्कशीट और नकदी भी बरामद की है। पुलिस के अनुसार आज सुबह करीब 11:40 बजे क्लैन्सी स्कूल के पास बिजलीघर मार्ग से कन्हैया (24) निवासी थाना राया और श्यामवीर (26) निवासी थाना महावन को गिरफ्तार किया गया। दोनों के खिलाफ थाना सदर बाजार में धारा 318(4) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित